DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी जोन, वार्ड और बूथ कमेटियां भंग

कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष यादव ने सभी ब्लाॅक अध्यक्षों एवं प्रभारियों को अतिशीघ्र मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के नवीन गठन करने के दिए निर्देश

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी जोन कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटियों को भंग कर दिया है । उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर के सभी जिलों में आवश्यकतानुसार मंडल कांग्रेस कमेटी का नवीन गठन किया जा रहा है। वहीं वार्ड एवं बूथ कमेटियों का पुनः गठन किया जा रहा है । इसलिए वार्ड एवं बूथ कमेटी को भंग कर दिया है।

यादव ने बताया कि कोरबा विधानसभा अंतर्गत कुल 4 ब्लाॅक कोरबा, दर्री, बालको एवं कुसमुण्डा बनाए गए हैं, जिसमें कोरबा ब्लाॅक में 4 मंडल तथा दर्री, बालको एवं कुसमुण्डा में 2-2 नवीन मंडल का गठन किया जा रहा है साथ ही साथ 67 वार्ड एवं 244 बूथ कमेटी का गठन किया जावेगा । इसके अलावा बांकीमोंगरा के 30 वार्डों को तीन मंडल में विभाजित कर तीन मण्डल कमेटी का गठन किया जा रहा है इसके अलावा यहां सभी 30 वार्डों में नवीन वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी बनाया जावेगा ।
जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने सभी ब्लाॅक अध्यक्षों एवं ब्लाॅक प्रभारियों को अतिशीघ्र मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी के नवीन गठन करने निर्देशित किया है ।

Exit mobile version