कलेक्टर ने दिया जांच का आश्वासन
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना चोटिया के विवादास्पद प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल के खिलाफ निर्णायक जंग पर जनपद पोड़ी-उपरोड़ा के सदस्य उतर गए हैं। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर 11 बिंदुओं में जांच की मांग की है।
श्रीमती माधुरी देवी तंवर ने बताया कि कलेक्टर साहब ने जांच का आश्वासन दिया है।
क्या है मुद्दा
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना चोटिया में एक साल पूर्व 76 पदों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए भर्ती विज्ञापन विभाग द्वारा निकाला गया था। परियोजना चोटिया में प्रभारी परियोजना अधिकारी के रूप में मनोज अग्रवाल सेवारत हैं, लेकिन उनकी मनमानी कार्यशैली से जनपद सदस्य त्रस्त हैं और उन्हें हटाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।
वसूली का अरोप
एक साल तक भर्ती जैसे महत्वपूर्ण कार्य को लटकाए जाने पर कई संदेह पैदा हो रहे हैं। महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा दुबे एवं अध्यक्ष द्वारा दिए ज्ञापन में साफतौर पर वर्णित है कि उक्त अधिकारी भर्ती कराने वसूली कराई जा रही है। सदस्यों ने उक्त प्रभारी अधिकारी को हटाकर दूसरे अधिकारी को प्रभार देने की भी मांग की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया को पूरी की जा सके और नौनिहालों की शिक्षा, पोषण आहार, मातृ-शिशु पोषण आहार निर्बाध गति से चल सके।
जांच का निर्देश मिला है-श्रीमती रेणु प्रकाश
महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने कहा है कि जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा की अध्यक्ष माधुरी तंवर द्वारा कलेक्टर महोदय से जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था, जिसे मार्क कर कलेक्टर साहब का निर्देश मिला है, जांच की कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती रेणु प्रकाश ने बताया कि ज्ञापन में 11 बिन्दुओं पर अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर ने जांच चाही है।
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन

