DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अमेरिकी दुल्हन बनी भारतीय बहू:पेंड्रा के युवक ने अमेरिकी युवती से रचाई शादी, भारतीय रीति-रिवाजों से अमरकंटक में हुआ विवाह

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जहां अमेरिकी दुल्हन भारतीय बहू बनकर आई है। पेंड्रा के रहने वाले अंकित साहू सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वे अमेरिकी में जॉब करते थे जहां उनकी मुलाकात कायला से हुई थी।

दोस्ती के बाद दोनों ने छत्तीसगढ़ में शादी की प्लानिंग की। 5 फरवरी यह शादी भारतीय रीति रिवाज से अमरकंटक के नर्मदे आनंदम रिसॉर्ट में हुई। इस दौरान कई मेहमान अमेरिका से पहुंचे थे। शहर में इस शादी की काफी चर्चा है।

कपल्स ने मेहमानों का स्वागत किया।

अमेरिका से डेढ़ दर्जन मेहमान अमरकंटक पहुंचे थे।

भारतीय पारंपरिक तौर-तरीकों से शादी हुई।

भारतीय पारंपरिक तौर-तरीकों से शादी हुई।

काम के दौरान हुई थी मुलाकात

बता दें कि पेंड्रा निवासी रमेश साहू होटल व्यसायी है, अंकित साहू उनके पुत्र है। वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका के मिलवोकी गए थे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद उन्होंने वहीं एक कंपनी में नौकरी शुरू की।

इसी दौरान उनका परिचय मिस कायला से हुआ, जो अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर पार्ट्स डिजाइन का काम करती हैं।

अंकित और कायला ने आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया। उनका विवाह 5 फरवरी को पूर्णतः भारतीय पारंपरिक तौर-तरीकों से संपन्न हुआ।

अमेरिका से पहुंचे थे लड़की वाले

विवाह समारोह में वधू पक्ष से लगभग डेढ़ दर्जन लोग अमेरिका से पहुंचे थे, जबकि वर पक्ष से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह विवाह समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

भारतीय मूल के युवक और अमेरिकी युवती के इस विवाह की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। शादी के दौरान विदेशी मेहमानों और नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें लेने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

Exit mobile version