DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पाली-तानाखार विधायक मरकाम की मांग पर डीएमएफ से 40 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत


0सुशासन तिहार पर कलेक्टर ने पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात
0पहुंच विहीन मार्गों में पुल पुलिया भी स्वीकृत

0 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में आज भी पिछड़े हैं कई इलाके
कोरबा/पाली/तानाखार। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सुशासन तिहार पर कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों एवं पुल पुलिया निर्माण के लिए डीएमएफ से राशि की मांग की थी, जिस पर कलेक्टर अजीत बसंत ने त्वरित स्वीकृति देते हुए क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने का प्रयास किया और विधायक श्री मरकाम की जनहितैषी मांग को स्वीकृत की।
गत 22 अप्रैल को पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की थी कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई क्षेत्र पिछड़े हुए हैं, जिनका विकास जरूरी है, ताकि पिछड़े इलाके की जनता का जीवन मुख्य धारा से जुड़ सके। कलेक्टर ने 40 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिसमें सडक़ निर्माण के साथ पुल पुलिया का निर्माण भी शामिल है।


विधायक ने इन कामों के लिए डीएमएफ से मांगी थी राशि


विधायक ने जताया आभार
विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कलेक्टर द्वारा डीएमएफ से विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने पर शासन-प्रशासन का आभार जताया है और कहा है कि कोरबा जिले में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां पर अभी भी विकास कार्यों की असीम संभावनाएं हैं। यदि शासन प्रशासन क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले, तो पिछड़े आदिवासी मुख्यधारा से जुडक़र आगे बढ़ सकते हैं और अपने जीवन में समृद्धि ला सकते हैं।

Exit mobile version