संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– हर साल की तरह बारिश का माउस प्रारंभ होते ही तेज आंधी तूफान, भारी बारिश, बिजली के वजह से बड़े पेड़ गिरने की सूचना आने लगती है तो कही बिजली का खंभा या तार गिरने के वजह से करेंट प्रभावित होने जैसे घटनाएं सामने आने लगती हैं, जिसके कारण मवेशी या कोई भी जन करेंट की चपेट में आने की संभावनाएं रहती है।
इसी का ध्यान रखते हुए नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा मुख्य पालिका अधिकारी को वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार-1 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने ज्ञापन सौंपकर चटाईनार मेन रोड़ स्थित में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को चालू कराने व टुटे हुए लाइन तार को हटवाने की मांग कि है। पार्षद मिश्रा ने ज्ञापन सौंपकर कहां कि मेरे द्वारा पालिका के सीएमओ को क्रमश वाट्सअप के माध्यम से दिनांक 03/06/2025 को एवं 09/07/2025 को भी स्मरण कराया था व आपके विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी संतोषजनक कार्य नहीं हो पा रहा है। जो स्वीज पैनल है वह भी खुला हुआ है , इसके अलावा टुटे हुए लाईन तार जमीन पर गिरे हुए जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है । पार्षद ने इस विषय पर व दिये गये ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए दिये गये शिकायत कि समस्या को जल्द से जल्द निराकरण कराने की आग्रह किया है।
