DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में कल आनंद मेला एवं खेल प्रतियोगिता का समापनविज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा/मड़वारानी।
कोरबा जिले का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में कल 23 दिसम्बर को आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजे से पखवाड़े भर से चल रहा स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता का समापन भी होगा।
डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गेस्ट ऑफ आर्नर के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी-समग्र शिक्षा विभाग कोरबा कृष्ण गोपाल भारद्वाज भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने पूरी तैयारी की समीक्षा की।

Exit mobile version