कोरबा 03 अक्टूबर 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत अंागनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं अंागनबाड़ी सहायिका के 07 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।ध् जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 05.10.2026 से 14.10.2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रकाशित कर दिया गया है। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
