कोरबा। कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 18 एवं 19 दिसंबर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा 18 दिसंबर को गुरू घांसीदास जयंती एवं 19 दिसंबर को संत तारण तरण जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने, किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों को दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
18 एवं 19 दिसंबर को कोरबा जिले में पशुवध व मांस विक्रय रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित
