DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष

शुभचिंतकों एवं युवा पत्रकारों ने दी बधाईयां
कोरबा। जिले के सक्रिय एवं युवा पत्रकार अंकित सिंह को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना ने की।
अंकित सिंह गहरवार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा व मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जिले के युवा पत्रकारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। पदाधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें फोन एवं सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से बधाइयाँ दीं। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ को और मजबूत करने वे टीम भावना के साथ काम करते हुए पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

Exit mobile version