कोरबा। कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकूड़ा (मड़वारानी) में वार्षिकोत्सव कल 22 दिसंबर रविवार को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 4.00 बजे विद्यालय परिषद में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की पार्षद, युवा भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया होंगी। गेस्टऑफ ऑनर के रूप में पार्षद एवं अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति मिनीमाता गल्र्स कॉलेज, श्रीमती आरती विकास अग्रवाल उपस्थित होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडीजी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (चेयरमेन-नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल ) करेंगे। प्राचार्य दीपक जायसवाल ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। प्राचार्य श्री जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम भव्य होगा और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।
नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकूड़ा में वार्षिकोत्सव कल
