DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 4 को

कोरबा/मड़वारानी। कोरबा जिले का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 4 दिसम्बर को रखी गई है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्नल सेंथिल कुमार एस (कमांडिंग आफिसर 1सीजी बीएन एनसीसी कोरबा), गेस्ट आफ आर्नर सत्यपाल राय (रिवेन्यू आफिसर-बरपाली), अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल होंगे। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट टूर्नामेंट से होगा।

Exit mobile version