DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दीपक टंडन और पत्नी पर रायपुर में एक और FIR:संपत्ति पर कब्जे-सरकारी सील तोड़ने का आरोप, 4 दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार

रायपुर, एजेंसी। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है। मामला होटल की संपत्ति पर कब्जा करने, सरकारी सील तोड़ने और जबरन प्रवेश करने से जुड़ा है।

आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में दंपती पर ताला तोड़ने, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 8 धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे पहले 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन को AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ और कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

FIR के मुताबिक, सरिता बाजपेयी ने 2021 में अपनी संपत्ति होटल और बैंक्वेट हॉल चलाने के लिए दीपक टंडन को लीज पर दी थी। इस संपत्ति में ‘होटल बेलाकासा श्री’ का संचालन किया जा रहा था।

लीज की शुरुआती अवधि 2024 में खत्म हो गई थी। इसके बाद आपसी सहमति से इसे दो बार 11-11 महीने के लिए बढ़ाया गया। लीज की अंतिम अवधि 7 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई थी।

शिकायत में बताया गया है कि करीब 1 साल से किराया भी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा था। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने के कारण नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल को सील कर दिया था।

दीपक टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

नगर निगम की सील तोड़कर अंदर घुसने का आरोप

सरिता बाजपेयी का आरोप है कि 23 अगस्त को जब वे संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचीं, तब बरखा टंडन, दीपक टंडन और उनके कर्मचारी नगर निगम की सील तोड़कर अंदर मौजूद थे।

इसकी शिकायत निगम में की गई, जिसके बाद संपत्ति को दोबारा सील कर दिया गया। FIR के अनुसार, 30 सितंबर को चाबी सौंपने की बात हुई थी।

इसके बाद 26 अक्टूबर को नगर निगम के जोन-10 के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सील खोली और पंचनामा तैयार किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगले दिन 27 अक्टूबर को जब वे अपने साथी के साथ होटल पहुंचीं, तो बरखा टंडन, दीपक टंडन और उनके साथियों ने मेन गेट और अंदर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद वे संपत्ति में घुस गए।

पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 126(2), 296, 3(5), 324(4), 329(4), 331(2), 331(5) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है।

तेलीबांधा थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

6 नवंबर को बिलासपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इससे पहले 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई बिलासपुर निवासी मणिशंकर पांडे की शिकायत पर की गई थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरों से AI के जरिए छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई। इसके बाद न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित की गईं।

आरोप है कि इस सामग्री का इस्तेमाल उनकी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए थे। मामले में डिजिटल सामग्री की जांच की जा रही है।

दोनों मामलों की जांच अलग-अलग

बिलासपुर में दर्ज मामला AI के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ और कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है। वहीं, रायपुर में दर्ज नई FIR होटल की संपत्ति और कब्जे के विवाद से संबंधित है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

Exit mobile version