बाकी मोगरा:– आज दिनांक 08/07/25 दिन मंगलवार को पूरे शहर में एक बार फिर फैली सनसनी, महिला की जली हुई शव मिला, जो बाकी मोगरा के सोमवारी बाजार के पास के क्वार्टर के पीछे लाइन में देखा गया,,,,।
मामला हत्या का या आत्महत्या अभी समझ पाना मुश्किल
शव के 10 फिट ऊपर आम का पेड़ का पत्ता झुलसा देखा जा सकता है, जिस स्थिति में शव पड़ा है देख के ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना बीती रात की ही है।
फिलहाल बाकी पुलिस घटनास्थल पहुंच चुकी है, और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है, मृतिका की पहचान अभी नहीं हो पाई है, घटनास्थल शव के पास में ही एक प्लास्टिक का जला हुआ डब्बा पड़ा है हो सकता है पेट्रोल या ज्वलन पदार्थ उसी डब्बे में लाया गया हो, शव के पूरी तरह जल जले होने से पहचान हो पाना मुश्किल है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के।आने के बाद ही आगे का जांच शुरू होगी और पहचान हो सकेगी, फिलहाल घटना का वजह पीएम के बाद ही पता चल पाएगा, पुलिस अपनी जांच में जुट चुकी है।
