DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

इजराइली हमले में एक और ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत:IDF बोला- 3 कमांडर भी मारे; दावा- सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अपने 3 उत्तराधिकारी चुने

जेरूसलम, एजेंसी। इजराइल ने ईरान के एक और न्यूक्लियर साइंटिस्ट की हत्या कर दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, साइंटिस्ट इसार तबातबाई-कमशेह और उनकी पत्नी की मौत शुक्रवार को तेहरान में एक अपार्टमेंट पर ड्रोन हमले में हुई थी।

इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 9वां दिन है। इजराइल 13 जून से अब तक 11 ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स की हत्या कर चुका है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार को ईरानी सेना के 3 कमांडरों और 4 जवानों को भी मारने का दावा किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने 3 मौलवियों को अपनी मौत के बाद सुप्रीम लीडर बनने के लिए नॉमिनेट किया है। संभावित उत्तराधिकारियों की रेस में खामेनेई के बेटे, मोजतबा का नाम नामित नहीं हैं।

पहले कहा जा रहा था कि खामेनेई अपने बेटे को अपनी मौत के बाद सुप्रीम लीडर का पद संभालने के लिए तैयार कर रहे है। खामेनेई ​​​​​​इजराइल की तरफ से लगातार हत्या की धमकियों के कारण एक बंकर में छिपे हुए हैं।

ईरान में 13 जून से अब तक 657, इजराइल में 24 की मौत

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान में 13 जून से अब तक 657 लोगों की मौत हुई है और 2000 से ज्यादा घायल हैं।

हालांकि, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिर्फ 430 नागरिक के मारे जाने और 3,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को रेहोवोट में वीजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस का दौरा किया। इस पर ईरान ने मिसाइलों से हमला किया था।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को रेहोवोट में वीजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस का दौरा किया। इस पर ईरान ने मिसाइलों से हमला किया था।

इजराइल के हाइफा में शुक्रवार को ईरान के मिसाइल हमले के बाद इमरजेंसी वर्कर्स एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के बाहर राहत कार्य करते हुए।

इजराइल के हाइफा में शुक्रवार को ईरानी मिसाइल के हमले के बाद एक इमारत के बाहर रेस्क्यू स्टाफ।

ईरान के कोम शहर में शुक्रवार की नमाज के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो मेंबर्स का जनाजा निकाला गया। इनकी इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावनी ने इजराइली हमलों में मारे गए ईरानी बच्चों का पोस्टर दिखाया।

Exit mobile version