DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु 10 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर,एजेंसी। लेखा प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण शाला में सत्र जुलाई से अक्टूबर 2025 तक लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु आवेदन 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित आमंत्रित किया गया था। अब आवेदन जमा करने की तिथि को 10 जून 2025 तक बढ़ाया गया है। पूर्णरूपेन भरा हुआ आवेदन पत्र जिसमें 03 वर्ष पूर्ण सेवा के साथ परिवीक्षावधि अनिवार्य रूप से पूर्ण होने के पश्चात अपने कार्यालय  या विभाग के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर में निर्धारित समयावधि में जमा या प्रेषित किया जा सकता है।

Exit mobile version