DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Divya Akash

कोरबा । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा छ.ग. के पत्र क्रमांक/डी.एम.एफ./2025/10532, कोरबा, दिनांक 08.10.2025 के द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस हेतु इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन (ईमटी) के 14 पदों (अनारक्षित 05, अनुसूचित जाति- 01, अन्य पिछड़ा वर्ग- 2, अनुसूचित जनजाति – 6) पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यार्थियों से 24 अक्टूबर को शायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
उक्त विज्ञापन का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के सूचना पटल एवं कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन में उपलब्ध है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Exit mobile version