DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा। जिला कोरबा अंतर्गत विभागीय  पशु  चिकित्सा संस्थाओं में   पशु   चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डीएमएफ मद अंतर्गत सहायक   पशु   चिकित्सा   क्षेत्र अधिकारी के रिक्त 9 पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को कार्यालय उप संचालक  पशु   चिकित्सा सेवायें कोरबा में 25 जून 2026 को सायं 04 बजे तक आवेदन पत्र सह शैक्षणिक एवं  आवश्यक दस्तावेजों का एक सेट स्व-प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। नियम, शर्तें, आवेदन एवं विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Exit mobile version