कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में 7 जुलाई को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में किसान – जवान – संविधान जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तत्संबंध में कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चैहान ने विधानसभावार प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है । चैहान ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा रामपुर के लिए विधायक फूलसिंह राठिया को प्रभारी बनाया है, साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष विरेन्द्र चंदन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलतराम राठिया, जनपद करतला के पूर्व अध्यक्ष सुनीता कंवर एवं श्रवण राठिया सहप्रभारी बनाये गए हंै । कटघोरा विधानसभा की जिम्मेदारी पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर को सौंपी गई है। सहप्रभारी के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरदीबाजार पुष्पेन्द्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा(शहर) के अध्यक्ष राजीव लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा(ग्रामीण) अध्यक्ष गोरेलाल यादव, दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा के अध्यक्ष टीकाराम मनहर, नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष हर्षित देवी, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका बांकीमोंगरा मधुसुदन दास, तनवीर अहमद को जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसी क्रम में विधानसभा पाली तानाखार हेतु प्रशांत मिश्रा-महामंत्री पी सी सी, मोहित केरकेट्टा-पूर्व विधायक, दुलेश्वरी सिदार-पूर्व जनपद अध्यक्ष पाली को प्रभारी बनाया गया है। सह प्रभारी के रूप में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली यशवंत लाल, चैतमा क्षेत्र के लिए दिलेश्वर आदिले, ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र हेतु असमेर एवं अशोक मिश्रा, ब्लॉक पसान हेतु बच्चन साय कोर्राम-अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पसान को जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज चैहान ने सभी प्रभारी एवं सहप्रभारी से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ अधिक से अधिक क्षेत्रीय लोगों को सम्मिलित कर किसान – जवान – संविधान जनसभा कार्यक्रम को सफल बनावें।
रायपुर में खड़गे की आमसभा को सफल बनाने विधानसभावार प्रभारी-सहप्रभारियों की नियुक्ति
