राजेश पुन: ग्रामीण जिलाध्यक्ष
कोरबा। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ ने कई जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। कोरबा शहर से गजानंद प्रसाद साहू को दोबारा मौका दिया गया है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में भी राजेश मानिकपुरी को दोबारा नियुक्ति दी गई है। कांग्रेस संगठन ने बेहतर कार्य करने एवं संगठन की मजबूती के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा देने वाले गजानंद प्रसाद साहू एवं राजेश मानिकपुरी को पुन: शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करते रहूंगा-गजानंद प्रसाद साहू
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहर के रूप में पुन: नियुक्ति होने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू ने कहा कि संगठन ने मुझे दोबारा अवसर दिया है, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। श्री साहू ने कहा कि संगठन ने जो मुझे दोबारा अवसर दिया है, उसमें मैं 100 प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा और संगठन की मजबूती के लिए हमेशा प्रयास टीम भावना के साथ करता रहूंगा।
कांग्रेसियों में हर्ष:दी गई बधाई
जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के शहर जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी की नई नियुक्ति के बाद कांग्रेसियों में हर्ष है और वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
