रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार शाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रती महिलाएं सूप और दउरा में फल, ठेकुआ और प्रसाद सजाकर घाट पहुंची। ढोल-नगाड़ों के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर 1 किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। यहां 5100 दीप जलाकर महाआरती की जाएगी। रायपुर में महादेव घाट जाने वाले रास्ते में 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
रायपुर महादेव घाट का ड्रॉन शॉट।
महिलाओं ने छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा की।
रायपुर के महादेव घाट का नजारा।
सूप में भगवान के भोग के लिए ठेकुआ और फल सजाए गए हैं।

