DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव, 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

दावा- इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारतीय सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे सकती है।

आतंकियों के पास से अमेरिका निर्मित M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं। इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी।

इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकियों की फोटो।

चिनार कॉर्प्स ने 3 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी…

ऑपरेशन महादेव की 3 फोटो…

श्रीनगर के लिडवास के हरवान इलाके में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों का ठिकाना।

आतंकियों के ठिकाने से अमेरिका निर्मित M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं।

एनकाउंटर वाले इलाके लिडवास में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version