DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेना का ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ में 2 आतंकी ढेर

तीन हथियार और गोला-बारूद भी बरामद; LoC के पास घुसपैठ कर रहे थे

पुंछ जम्मू,एजेंसी। कश्मीर के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, बॉर्डर पर तैनात जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।

इस ऑपरेशन को शिवशक्ति नाम दिया गया। आतंकियों के पास से 3 हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पिछले तीन दिनों में सेना का यह दूसरा एनकाउंटर है। 28 जुलाई को श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर किया था। गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जुलाई को लोकसभा में बताया था कि मारे गए आतंकियों में से एक पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी सुलेमान भी था।

बाकी दो आतंकियों की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। जिबरान 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल था। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले थे। इसे ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया था।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकियों की फोटो।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकियों की फोटो।

एक हफ्ते पहले आतंकियों के छिपे होने का सुराग मिला था एक हफ्ते पहले सुरक्षाबलों को श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इन आतंकियों ने हमले के बाद पहली बार एक चाइनीज अल्ट्रा कम्युनिकेशन सेट को फिर से एक्टिवेट किया था। उसी सैटेलाइट फोन के सिग्नल ट्रेस हुए।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 28 जुलाई की सुबह लगभग 11:30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट के जवानों की एक टुकड़ी ने एडवांस गैजेट्स का इस्तेमाल करके आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया और वहां मौजूद तीनों आतंकियों को मार गिराया।

ऑपरेशन महादेव से जुड़ी तस्वीरें…

श्रीनगर के लिडवास के हरवान इलाके में दाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों का ठिकाना।

एनकाउंटर वाले इलाके लिडवास में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version