श्रीनगर,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 6 जवान ही सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घटना पर सेना ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम थी। इसके कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा।
हादसे की 3 तस्वीरें…
हादसे में सेना का ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
घायल जवानों को उठाते हुए स्थानीय लोग।

हादसे के बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।
