DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अरशद वारसी, उनकी पत्नी शेयर मार्केट से बैन:साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में हेराफेरी से 91 लाख कमाए थे, 5-5 लाख का जुर्माना भी लगा

मुंबई,एजेंसी। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी को 1 साल के लिए शेयर मार्केट से बैन कर दिया है। यह कार्रवाई साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में “पंप एंड डंप” स्कीम के तहत हेराफेरी के मामले में हुई है। SEBI ने इनपर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इन दोनों के अलावा इस मामले में 57 अन्य लोगों पर भी 1 से 5 साल तक का बैन लगा है।

पंप एंड डंप स्कीम एक तरह की शेयर बाजार धोखाधड़ी है। इसमें कुछ लोग मिलकर किसी कंपनी के शेयर की कीमत को गलत तरीके से बढ़ाते हैं, जैसे भ्रामक खबरें फैलाकर या झूठी सलाह देकर। जब कीमत ऊंची हो जाती है, तो वो अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं। इससे आम निवेशकों को भारी नुकसान होता है, क्योंकि कीमत बाद में गिर जाती है।

सेबी ने स्कैम में शामिल लोगों पर क्या-क्या एक्शन लिए ?

सभी 59 लोगों को 58.01 करोड़ रुपए का अवैध मुनाफा लौटाने का आदेश दिया है। जांच खत्म होने की तारीख से लेकर पैसे लौटाने तक 12% सालाना ब्याज भी देना होगा।

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई इकबाल वारसी को 1 साल के लिए मार्केट से बैन किया। 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

सात मास्टरमाइंड को 5 साल के लिए बैन किया गया है। स्कीम में शामिल लोगों पर 5 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगा है।

Exit mobile version