DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अरविंद फैशंस का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 11% बढ़कर 27.61 करोड़ रुपए

नई दिल्ली, एजेंसी। परिधान क्षेत्र की कंपनी अरविंद फैशंस लिमिटेड (एएफएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 27.61 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 24.86 करोड़ रुपए था। कंपनी ने शेयर बाजार को मंगलवार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 1,278.50 करोड़ रुपए हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 1,107.31 करोड़ रुपए थी। कंपनी का कुल खर्च भी सालाना आधार पर 1,083.02 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,245.48 करोड़ रुपए हो गया। 

अरविंद फैशंस लिमिटेड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमीषा जैन ने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए परिचालन प्रदर्शन के लिहाज से मजबूत रही है। उन्होंने कहा, ”पश्चिम एशिया संघर्ष, पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि, विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में तेजी के बावजूद यह प्रदर्शन उल्लेखनीय है…। यह हमारे ब्रांड की मजबूती को दर्शाता है।”  

Exit mobile version