संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा:- क्षेत्र में इन दिनों शाम होते ही सर्द हवा और कनकनी से लोगों की परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है। पूरे क्षेत्र के साथ साथ वार्ड 13 कटाईनार में लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए वार्ड के पार्षद अशवनी मिश्रा ने नगर पालिका परिषद् बाँकी मोंगरा के मुख्य अधिकारी को पत्र लिख अलाव की मांग की है।

अश्वनी मिश्रा ने मुख्य अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अभी-अभी अचानक से ठंड बहुत बढ़ गई है, चूँकि हमारा वार्ड मुख्य मार्ग से जुड़े होने के कारण रात्रिकालिन समय में राहगीरों का आना जाना लगा रहता है तथा वार्ड के प्रमुख स्थानों चौक चौहराहो में वार्ड वासीयों का आना-जाना लगा रहता है। वार्ड के निवासी जन – प्रशासन से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं।
