DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गर्मी आते ही सूखने लगा बोंगा तालाब, पानी के लिए जूझ रहे लोग, परेशानी

जांजगीर। शहर के विवेकानंद मार्ग स्थित सड़क डिवाइडर में लगाए गए पेड़-पौधे इन दिनों सूखने लगे हैं। हरियाली बढ़ाने और शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से लगाए गए ये पौधे अब देखरेख के अभाव में मुरझाते नजर आ रहे हैं। शुरुआत में कुछ दिनों तक नियमित रूप से पानी दिया गया, लेकिन बाद में इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

डिवाइडर में लगे अधिकांश पौधे पानी की कमी के कारण पीले पड़ चुके हैं और कई तो पूरी तरह सूख चुके हैं।

– सोमेश राठौर

शहर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र का प्रमुख जलस्रोत बोंगा तालाब तेजी से सूखने लगा है। तालाब का जलस्तर लगातार गिरने से आसपास के घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जो तालाब कभी पूरे साल पानी से भरा रहता था, अब उसमें दरारें दिखाई देने लगी हैं। यह आसपास के लोगों के लिए उपयोगी तालाब है। लेकिन अब इसका भी जल स्तर कम हो गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि, तालाब पर उनकी रोजमर्रा की जरूरतें निर्भर हैं। कपड़े धोने, नहाने और पशुओं के लिए या खेती के काम में उपयोग होता है।

महिलाओं और बच्चों को पानी लाने दूर जाना पड़ रहा है।

– शिवशंकर शर्मा

Exit mobile version