DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नहीं रहीं Asha Bhosle, बॉलीवुड की दिग्गज गायिका ने 92 उम्र में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

मुंबई, एजेंसी। मनोरंजन जगत से बहुत ही दुःख भरी खबर सामने आई है। 92 की उम्र में सुरो की मलिका Asha Bhosle ने आज 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली है। 11 अप्रैल शनिवार की रात सीने में हुए इंफेक्शन के चलते अचानक से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके तुरंत बाद ही उन्हें Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। सुबह तक उनकी सेहत में सुधार था लेकिन 12 अप्रैल करीब दोपहर 1 बजे के पास आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी और कहा कि आज मेरी मां आशा भोसले का निधन हो गया है और कल शाम को 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 इस खबर के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री शोक की लहर में डूब गई है। छोटा हो चाहे बड़ा हर कोई व्यक्ति इस खबर को सुनकर दुःख में है। 

Asha Bhosle career आशा भोसले का करियर
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था और उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने लंबे और सफल करियर में उन्होंने हिंदी के अलावा कई भाषाओं में भी गीत गाए। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया, जिनमें पद्म विभूषण भी शामिल है। 

1948 में सावन आया गाने से आशा भोसले के करियर की शुरुआत हुई थी, उनके इस गाने को लोगों के बेहद पसंद किया था। जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई। उनके करियर की शुरुआत से लेकर अब तक आशा ताई ने 16,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। इतना ही नहीं  उन्होंने हिंदी के साथ-साथ  मराठी, बंगाली, तमिल और रूसी भाषाओं में भी गाने गाकर अपनी पहचान बनाई है। यूं भी कहा जा सकता है कि उनकी मीठी आवाज के बिना हर फिल्म अधूरी मानी जाती थी। 

अब तक आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड

ऐसा कोई नहीं होगा जिसने अब तक  Asha Bhosle की आवाज ना सुनी हो। उनकी इसी आवाज की वजह से उन्हें बहुत से अवार्ड्स से नवाजा गया है। 2008 में सबसे पहले उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया और उसके बाद 2000 में उन्हें फाल्के पुरस्कार मिला। इतना ही नहीं उन्हें अब तक 2 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 1981 और 1986 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आशा भोसले की कामयाबी किसी गिनती की मोहताज नहीं है, उन्होंने अपनी आवाज से देश-विदेश के लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ था। 

Exit mobile version