DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आशियाना हाउसिंग पुणे में बनाएगी बुजुर्गों के लिए आवास, 1,800 करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद

नई दिल्ली,एजेंसी। रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग ने पुणे में 28.55 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी इस भूमि पर बुजुर्गों के लिए एक विशेष आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिससे उसे 1,800 करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में मावल तालुका के वडगांव में इस जमीन का अधिग्रहण किया गया है। बुजुर्गों के लिए आवासीय परियोजना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा भूमि सौदा है। 

आशियाना हाउसिंग के संयुक्त प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता ने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र में बुजुर्गों के घरों की भारी मांग को पूरा करने के लिए जमीन की तलाश में थी। कंपनी के अनुसार, 20 लाख वर्ग फुट के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र वाली इस परियोजना से 1,800 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।  
 

Exit mobile version