DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ अशोक चावलानी ने देखी साबरमती रिपोर्ट


कोरबा। इन दिनों फिल्म साबरमती रिपोर्ट की पूरे देश में धूम मची हुई है। गुजरात के गोधराकांड पर आधारित इस फिल्म को देश के भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है जिसके कारण प्रदेश में इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोग देखने थियेटर, मल्टीप्लेक्स, मॉल में देखने पहुंच रहे हैं। कोरबा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी ने भी प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ बिलासपुर के 36 गढ़ मॉल में पहुंचकर मल्टीप्लेक्स में साबरमती रिपोर्ट देखी और कहा कि इस फिल्म को फिल्म मेकर में अच्छे ढंग से रील में उतारा है और हकीकत से देश दुनिया को अवगत कराया है। श्री चावलानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस फिल्म को देखने के लिए उन्हें भी आमंत्रित किया था।

Exit mobile version