DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आशुतोष निगम आयुक्त और नाग जिपं सीईओ होंगे

Divya Akash

कोरबा | राज्य शासन ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी आशुतोष पांडे को नगर निगम कोरबा का आयुक्त बनाया है। वे अभी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के विशेष सहायक हैं। निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मंमगई का पहले ही जगदलपुर तबादला हो चुका है। 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश नाग को जिपं सीईओ बनाया है। वे अभी कोरबा में ही अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। आईएएस संबित मिश्रा को बीजापुर कलेक्टर बनाने के बाद से सीईओ का पद खाली था। गौरेला पेंड्रा मरवाही से संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को कोरबा भेजा है।

Exit mobile version