सुकमा/बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ASP आकाश राव गिरपुंजे को IED लगाकर उड़ाने वाले एक नक्सली को SIA ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली सोढ़ी गंगा वारदात में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने ब्लास्ट में शामिल अन्य नक्सलियों की पहचान भी बताई है।
SIA ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं बीजापुर में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों के पैर समेत कई अंगों में चोटें आई है। बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने ASP आकाश राव गिरपुंजे को IED लगाकर उड़ाने वाले एक नक्सली को SIA ने गिरफ्तार किया है।
अब जानिए ASP आकाश राव गिरपुंजे की कैसे हुई शहादत ?
दरअसल, नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खदान में एक JCB में आग लगा दी थी। खबर के बाद एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
इस दौरान वह खदान में जली हुई JCB के पास गए। जैसे ही वह मशीन के पास पहुंचे। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में तीनों पुलिस अधिकारी आ गए। घायल टीआई सोनल ग्वाला बिलासपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। उनकी 2 जुड़वां बेटी भी हैं।
आकाश और उनके परिवार के बारे में जानिए
आकाश राव गिरिपुंजे 42 साल के थे। उनका जन्म रायपुर में 7 फरवरी 1983 को हुआ था। वह रायपुर के रहने वाले थे। 2013 बैच के पुलिस अधिकारी थे। पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटे सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी का नाम पीहू गिरिपुंजे है।
ब्लास्ट के बाद आकाश के साथ में मौजूद घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया था।
आकाश की स्कूलिंग रायपुर में हुई थी
वहीं उनकी तैनाती चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और वर्तमान में सुकमा के कोंटा में रही। शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर और महासमुंद में भी पोस्टेड रहे। उनका परिवार रायपुर में ही रहता है। उनकी स्कूलिंग भी रायपुर में हुई थी।
ये तस्वीर शहीद ASP आकाश की है और उनके साथियों की है। पत्नी ने सलाम कर अंतिम विदाई दी थी।
अब जानिए कैसे जख्मी हो गए जवान ?
जानकारी के मुताबिक, CRPF 229 के जवान बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर ड्यूटी पर निकले थे। नक्सलियों ने तिमापुर-मुरदुंड़ा के बीच पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। ड्यूटी के दौरान जोर का धमाका हुआ। जिसकी चपेट में 2 जवान आ गए।
साथी जवानों ने उन्हें मौके से निकाला। फिर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए हैं। दोनों का इलाज जारी है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, दोनों की स्थिति ठीक है। घटना के संबंध में जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
