DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का आतिशी स्वागत

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।


मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा और मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने गोपाल मोदी से संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विशेष बातचीत की। इन नेताओं ने कोरबा जिले में भाजपा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु रणनीतिक सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अविनाश केशरवानी, डेकरेण्ट देवांगन, विनोद जैसवाल, अनुराग धुलानी, परविंदर सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), युगल किशोर केवट (पार्षद), अमी लाल चौहान, संजीव सिंह और शिव चंदेल विशाल सचदेवा सहित बड़ी संख्या में मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित
कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ, मालाओं और जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


कार्यक्रम के दौरान संगठन के आगामी कार्ययोजना, नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आने वाले चुनावों की तैयारी को लेकर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया गया। श्री मोदी ने सभी को पार्टी की रीति-नीति और सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित में सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version