DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गुजरात आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला:20 क्रू मेंबर का रेस्क्यू, तीन लोग अभी भी शिप पर

तेल अवीव/तेहरान,एजेंसी। गुजरात आ रहे थाईलैंड के एक कार्गो जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ है। ओमान के पास चल रहे इस जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया, जिसके बाद थाई नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक थाई झंडे वाला बल्क कैरियर मयूरी नारी ओमान के उत्तर में करीब 11 नॉटिकल मील (करीब 18 किमी) दूर यात्रा कर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ।

थाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहाज पर मौजूद 20 क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी जहाज पर मौजूद बताए जा रहे हैं। रॉयल थाई नेवी ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जहाज और क्रू की मदद कर रही है।

इस बीच UNSC आज एक प्रस्ताव पर वोटिंग करने वाली है। इसमें ईरान से कहा गया है कि वो बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन पर हमले बंद करे।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

इजराइल ने मंगलवार रात लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरान समर्थक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

अमेरिका ने मंगलवार को फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हमला किया।

अमेरिका ने सोमवार को ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का वीडियो शेयर किया।

बहरीन की राजधानी मनामा में 10 मार्च को ईरानी ड्रोन हमले में इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बहरीन की राजधानी मनामा में 10 मार्च को ईरानी ड्रोन हमले में इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

अमेरिकी नेवी का EA-18G ग्राउलर विमान एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन के डेक से उड़ान भरते हुए।

Exit mobile version