कोरबा। कटघोरा अनुभाग के थाने कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकीमोगरा और दीपका में कल 25/11/2024 को 454 लावारिस वाहन की नीलामी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकियों को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है, जिनका निराकरण किया जाना है, जिस संबंध में कल 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों में पड़े वाहनों की नीलामी की जानी है।
ज्ञातव्य हो कि जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138, बांकीमोंगरा-32, कुसमुण्डा-50, दीपका-193 एवं थाना दर्री-41 में कुल 454 नग लावारिस घोषित दो पहिया / चार पहिया वाहन जो थाना/चौकी/पुसके परिसरों में रखा गया है। उक्तानुसार वाहनों की खुली नीलामी नियम एवं शर्तों के तहत् 25.11.2024 को प्रात: 11 बजे संबंधित थाना प्रभारी-थाना बांकीमोंगरा, थाना कुसमुण्डा, थाना दीपका एवं थाना दर्री परिसर एवं थाना कटघोरा परिसर में दोपहर 01 बजे, जिला-कोरबा (छ0ग0) में की जावेगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति लावारिस वाहनों की खुली नीलामी हेतु थाना प्रभारी से संपर्क कर भाग ले सकते हैं।
थाना चौकियों में घोषित लावारिस वाहनों की नीलामी कल
