कोरबा। देश में पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। खासकर बच्चों को प्राकृतिक खान-पान सही मात्रा में न मिलने एवं रासायनिक पदार्थों के खान-पान से पहले जैसी इम्युनिटी पावर नहीं मिल पा रही है। इन सब कारणों के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। मस्तिष्क विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हर माह के पुष्य नक्षत्र में कोरबा की लब्धप्रतिष्ठित पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डाक्टर मनीषा सिंह ने अपनी पंचकर्म कर्मशाला-आयुर्वेद सदन पंचकर्म चिकित्सालय टी पी नगर कोरबा में 21 और 22 अगस्त को 0 से लेकर 16 वर्ष के बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया, साथ ही बीमारी से बचने अभिभावकों को टिप्स भी दिए।

