DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाबा बागेश्वर के करीबी ने सरकार को लगा दिया चूना! सरकारी जमीन को भी करा लिया अपने नाम, जांच के आदेश

छतरपुर,एजेंसी। जिले की PWD की सरकारी बिल्डिंग की करोड़ों की रजिस्ट्री नौगाँव के धीरेंद्र गौर और दुर्गेश पटेल के नाम होने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली के पास, श्री बाला जी मंदिर के सामने स्थित है।

PunjabKesari, Chhatarpur PWD Building, Government Building Registration, Dhirendra Gaur, Durgesh Patel, Chhatarpur News, Corruption Investigation, Madhya Pradesh News, Collector Orders Investigation, Government Property Scam, PWD Scam

सरकारी भवन की रजिस्ट्री विवाद में
जिले की इस बिल्डिंग की रजिस्ट्री सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार धीरेंद्र गौर और दुर्गेश पटेल के नाम से हुई है। इस मामले पर अधिकारियों ने आश्चर्य जताया और कहा कि यह कैसे संभव हुआ, इसकी जांच जरूरी है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने PWD के EE भारती आर्य को जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई और न्यायालय में अपील की संभावना है। बता दें कि धीरेंद्र गौर जिले में बागेश्वर धाम बाबा की दिल्ली–मथुरा पदयात्रा के प्रभारी भी माने जाते हैं। अब उनकी नाम जुड़ी सरकारी रजिस्ट्री मामले में सवाल उठ रहे हैं।

Exit mobile version