कोरबा। 14 अप्रैल 2026 को संध्या 5.30 बजे झुंझुनूवाले श्री बाबा गंगाराम कृपामहोत्सव का आयोजन श्री बाबा गंगाराम सेवा समिति कोरबा द्वारा किया जा रहा है। आटो सेंटर कोरबा के संचालक एवं समिति के डायरेक्टर पवन अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल ने इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। पवन अग्रवाल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में कोलकाता के प्रसिद्ध धार्मिक गीतकार केशोव मधुकर को आमंत्रित किया गया है।

