0 पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने बाबा साहब की 134 वीं जयंती पर दिया संदेश
कोरबा। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर अपना संदेश दिया है । उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि सच्चे अर्थों में डॉ. अंबेडकर देशभक्त और मानवतावादी थे । निश्चय ही वे समाज के प्रेरक थे । उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर आधारित था।सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार,मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्ष के पथ में उन्होंने अपने प्राणों की आहुती भी दी। उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि उनके काम को भारतीय समाज में व्यवहारिक रूप देना होगा ।

