DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बैज बोले-धान खरीदी पर बड़ा घोटाला कर रही सरकार:पीसीसी चीफ ने कहा -तय टारगेट से कम हो रही खरीदी, पैसे भी आधे अधूरे मिल रहे

रायपुर , एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं, बैज ने कहा कि धान खरीदी करने में सरकार की नीयत साफ नहीं है। 3100 में धान खरीदी का वादा कर BJP सत्ता में आई, 21 क्विंटल धान की खरीदी कहीं नहीं हो रही है।

किसानों को 23 सौ रुपए के मान से राशि दी जा रही है। आखिर क्यों किसानों को 3100 का भुगतान नहीं हो रहा?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

किसानों से कम धान खरीदी करना चाहती है सरकार

बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है। धान खरीदी के लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय है, शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार को लगभग साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन की ख़रीदी प्रति दिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा।

लेकिन केन्द्रों में आलम ये है कि रोजाना के लिए तय लक्ष्य पूरा ही नहीं हो पा रहा है।

धान खरीदी में बड़ा घोटाला कर रही सरकार

बैज ने कहा कि हमने पिछले 15 साल की सरकार में देखा है कि बीजेपी की सरकार ने किस तरह से किसानों के साथ झूठे वादे कर समोसा किसानों को छला है। 21 क्विंटल धान खरीद कर ₹3100 समर्थन मूल्य देने का वादा किया था लेकिन यहां झूठी साबित हुई।

हमारी सरकार में बचा हुआ किसानों का चौथा किस्त था, वह भी इस सरकार ने किसानों को नहीं दिया, 70% सोसाइटी में धान खरीदी में कहीं 9 क्विंटल, कहीं 11 क्विंटल ,कहीं 15 क्विंटल धान खरीदी हो रही है कहीं भी 21 क्विंटल धान खरीदी नहीं हो रही है।

धान खरीदी के बाद किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं और जिन्हें मिल रहे हैं उन्हें आधे अधूरे दिए जा रहे हैं,यह सरकार किसानों को टोकन नहीं दे पा रही है अगर दे रही है तो वह किसान समय से अपन धान नहीं बेच पाते हैं उनके टोकन निरस्त हो जाते हैं।

कांग्रेस की धान उपार्जन की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है, इस सरकार की किसानों के प्रति मंशा साफ नहीं है। यह सरकार धान खरीदी पर बड़ा घोटाला करने जा रही है।

Exit mobile version