DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्री सप्तदेव मंदिर में बैसाख कृष्ण पक्ष अमावस्या का मंगलपाठ सम्पन्न

कोरबा। प्रतिमाह अनुसार इस माह भी बैसाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या दिनॉक 27.04.2025 दिन रविवार को श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में मॉ श्री राणीसती दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया।

इस दिन मंदिर में दादी जी का भव्य श्रृंगार कर दोपहर सायं 4.00 बजे से रात्रि 6.00 बजे तक श्री राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय मंगलपाठ कोरबा के शुभम गोयल एंड पार्टी के द्वारा किया गया जिनके द्वारा मंगलपाठ की प्रस्तुति इतनी मनमोहक एवं मधुर थी कि उपस्थित मंगलपाठी बहिनें थिरकने लगी, नृत्य करने लगी। इस अवसर पर उपस्थित मंगलपाठी बहिनों ने अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा-चुनडी के साथ मंगलपाठ में उपस्थित होकर एक लय व एक राग में मंगलपाठ किया एवं सायं 6.00 बजे मंगलपाठ के समापन के पश्चात भगवान को 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

सायं 6.00 बजे मंदिर मे उपस्थित श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति, अखिल भारतीय मारवाडी महिला मंडल समिति, छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन की महिला सदस्याओं ने पहलगॉव में हुई आतंकवादी घटना मे शहीद हुए लोगो की आत्मा की शांति हेतु मौन रखकर उन्हे श्रद्वांजलि दी एवं इस वीभत्य कार्य की भर्त्सना एवं निंदा की।

Exit mobile version