DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बैठक यूथ हॉस्टल ने किया ट्वाइलाइट फैमिली कैंपिंग

कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे मनोहारी स्थल पीपलपानी गांव में अपने प्रथम ट्वाइलाइट फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम सायं 4 बजे प्रारंभ होकर रात 11 बजे तक चला। प्रतिभागियों ने घने जंगलों के बीच प्रकृति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक एवं डीएसपीएम के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, विशिष्ट अतिथि अलका कंसल थी। कार्यक्रम चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में हुआ। इसमें कैंपिंग, गुफा अन्वेषण, जलप्रपात भ्रमण, तारों का अवलोकन तथा जल संबंधी गतिविधियों जैसी रोमांचक गतिविधियां आयोजित की गईं। हल्की वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं रात में लालिमा लिए चंद्रमा का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। कार्यक्रम में खगोल विज्ञान पर आधारित जानकारी भी सदस्यों को प्राप्त हुई। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं समूह गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह और टीम भावना को बढ़ाया। रत्ना नामदेव के नृत्य, एवाई तोमर, शैलेश गुप्ता एवं संतोष धुर्वे द्वारा संगीत प्रस्तुति ने वातावरण को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि संजीव कंसल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। खेलों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की सफलता में रीना मिश्रा, त्रिभुवन, पीएल मिरेन्द्र, सुमन सेठ, विकास नामदेव, अध्यक्ष सतीश शुक्ला, मनोज मिश्रा, डॉ. सुनील, कल्पना, अलका, ऋतिका, शिव कुमारी, एवाई तोमर तथा दोलेराम साहू सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर एमसी सोनी, साधना, सुपर्णा चटर्जी, कल्पना, शांति, मंजू बिष्ट, त्रिवेणी देवी, आनंद, स्मिता देशपांडे, नविता तोमर, रुद्र शरण, भावना, राकेश चंद्रा, लता चंद्रा, शैलेश गुप्ता, डॉ. उषी बाला, भूपेंद्र राजपूत, सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, अतुल गुप्ता, कमलेश, मनीषा, निहारिका एवं विशाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version