खेल प्रतियोगिता से टीम भावना को बल मिलता है और अनुशासन की सीख मिलती है-चंद्रमा सिंह राजपूत
कोरबा। राताखार के क्रिकेट खेल मैदान में एक पखवाड़े तक क्रिकेट का खुमार देखने को मिला। 04 जनवरी को फायनल खेला गया, जिसमें बालको पब्लिक विजेता घोषित किया गया, वहीं जेसीसी कोरबा की टीम रनरअप रही।
समापन समारोह में विनर एवं रनरअप की टीम का सम्मान किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद टामेश अग्रवाल ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद रवि चंदेल, रविन्दर सिंह भी उपस्थित थे। इनके अलावा खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रमा सिंह राजपूत ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में हार-जीत मायने नहीं रखती। खेल प्रतियोगिता से टीम भावना को बल मिलता है और अनुशासन की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छे होते हैं, लेकिन टीम भावना जिसकी मजबूत होती है, वही जीतता है। श्री राजपूत ने कहा कि हार से खिलाड़ी सबक लें और आगामी प्रतियोगिता में अपनी कमी को दूर कर टीम भावना को मजबूत करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्षद टामेश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा खिलाड़ियों को सकारात्मक दिशा भी मिलती है।
विशिष्ट अतिथि रवि चंदेल ने कहा कि खेल के माध्यम से प्रतिभाएं निखरती है और संघर्ष तथा चुनौतियां का सामना करने की क्षमता पैदा होती है। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फायनल मैच का रोमांच भी देखा। अतिथियों ने कहा कि यहां पूरे आयोजन में खेल भावना और खिलाड़ियों का उत्कृष्ट अनुशासन भी देखने को मिला।
विनर को 31 हजार एवं रनरअप को 21 हजार का नकद पुरस्कार
गोल्डन कप टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने विनर के लिए 31 हजार रूपए एवं रनरअप के लिए 21 हजार की सम्मान निधि रखी थी। अतिथियों ने विनर और रनरअप टीम को नकद राशि के साथ शिल्ड एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। मेनआफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर एवं बेस्ट बेट्समेन का खिताब भी दिया गया।
अतिथियों का स्वागत
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि
