कोरबा। वेदांता, बालको द्वारा अधूरी अनुमति, 440 पेड़ों की अवैध कटाई करने एवं साक्ष्य छुपाने, जंगल भूमि को सामान्य बताकर प्रशासन को गुमराह करना एवं गलत तथ्य पेश कर 9 मंजिला ईमारत बनाने प्रोजेक्ट जी-9 के अवैध निर्माण को प्रशासन ने रोक दिया है।
दिव्य आकाश ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित

वेदांता बालको के प्रोजेक्टर जी-9 के अवैध निर्माण को तथ्यों के साथ दिव्य आकाश ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जयसिंह अग्रवाल ने जोरशोर से उठाया मामला
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको के प्रोजेक्टर जी-9 को अवैध बताते हुए प्रशासन, शासन एवं पीएमओ को पत्र भेजा था, जिस पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट आने तक प्रोजेक्ट जी-9 के निर्माण पर रोक लगा दिया है।
जी-9 के निर्माण पर रोक : की जा रही जांच- डीएफओ प्रेमलता यादव
कोरबा वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि बालको के जी-9 प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई है और जांच टीम गठन कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। एसडीओ वन को जांच टीम का नेतृत्व दिया गया है।
अवैध को वैध बनाने मंत्री से करा दिया भूमि पूजन
वेदांता बालको ने अवैध निर्माण को वैध दिखाने के लिए बकायदा मंत्री लखनलाल देवांगन को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया और जी-9 प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करा दिया।
