DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Bank Holiday: 16 अप्रैल को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, जानें वजह?

नई दिल्ली,एजेंसी। अगर आप 16 अप्रैल को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है, जिससे यह पता चलता है कि किस दिन किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल को कहां बंद रहेंगे बैंक?

कल यानि 16 अप्रैल को RBI ने देश के एक शहर में बैंकों की छुट्टी दी है। RBI के अनुसार, इस दिन केवल असम में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

क्यों है कल बैंक बंद?

16 अप्रैल को असम में बोहाग बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार असम का सबसे प्रमुख और रंगीन उत्सव माना जाता है।

बोहाग बिहू अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है और यह असमिया नव वर्ष और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार लगभग सात दिनों तक चलता है, जिसमें लोग नृत्य, पारंपरिक व्यंजन और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए खुशी और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Exit mobile version