DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Bank of India के ग्राहकों को मिलेगा पहले से अधिक रिटर्न, बैंक ने बढ़ाई FD ब्याज दरें

मुंबई, एजेंसी। बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ग्राहकों को अब पहले से अधिक रिटर्न मिलेगा। बैंक की ओर से 3 करोड़ रुपए से कम की FD पर नई ब्याज दरें लागू की गई हैं, जो 18 मई से प्रभावी हो गई हैं।

क्या हैं नई FD ब्याज दरें?

एक साल या उससे अधिक और 2 साल से कम की एफडी पर बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 2 साल या उससे अधिक लेकिन तीन साल के कम की एफडी पर बैंक की तरफ से 6.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। तीन साल की एफडी करवाने पर ग्राहकों को अब 6.7 प्रतिशत ब्याज बैंक से मिलेगा।

सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त फायदा

बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज का प्रावधान भी किया है। सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट ब्याज मिलेगा लेकिन यह 6 महीने या उससे अधिक और तीन साल से कम की एफडी पर फायदा होगा। वहीं, इसी पीरियड में सुपर सीनियर सिटीजन को 65 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा।3 साल या उससे अधिक की एफडी पर बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को सामान्य कस्टमर्स की तुलना में 75 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को 90 बेसिस प्वाइंट्स का फायदा होगा।

Exit mobile version