संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 चंडी मंदिर के सामने व रहवासियों के घरों से लगकर गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन इन दिनों चिंता का विषय बनी हुई है। सामने चंडी मंदिर और शनि मंदिर स्थित है, यहां बड़े पैमाने में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है साथ ही साथ बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है जिनपर हमेशा खतरे की घंटी मंडराए रहती है। क्षेत्रवाशियो ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर इस बिजली के तार को केवल लाइन में कन्वर्ट करने के लिए अनेकों बार प्रयास करना बताया पर अब तक विद्युत विभाग ने इसकी सुध तक नहीं ली है।
जानकारी अनुसार यहां के रहवासियों ने विद्युत विभाग में लिखित शिकायत भी दी है और क्षेत्र के बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलकर इसकी जानकारी भी दी है पर अब तक किसी भी विभागीय कर्मचारी अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता नहीं ली है।

• पिछले साल कलश यात्रा के दौरान एक झंडा बिजली तार के संपर्क में आने से बड़ी घटना होते होते बची थी।
• हाल ही में एक मकान में पुताई के दौरान तार के संपर्क में आने की घटना हुई थी, जिसमें पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
• मंदिर परिसर में कलश यात्रा और सामाजिक कार्यक्रम की जाती रहती है जहां घटना की संभावनाएं बनी रहती है।
• विद्युत विभाग को इस समस्या से कई बार कराया है अवगत पर निराकरण अब तक नहीं।
रहवासियों ने 11 केवी बिजली लाइन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। समाचार में माध्यम से विद्युत विभाग से गुहार लगाते हुए इस विद्युत लाइन को तत्काल हटाने की मांग की है।
रहवासियों ने ये भी कहा कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द बिजली लाइन को केबल लाइन लगाकर सुरक्षित किया जाए जिससे संभावित हादसों को रोका जा सके।