DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोगरा – ग्राम सिंघाली में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

घटना कल दिनांक 31/08/25 समय लगभग दोपहर 04:00 बजे की है।

बाँकी मोगरा:– थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघाली में बीते दिनांक 31/08/25 को शाम 6.30 बजे दिनेश कुमार कंवर ने थाना बाकी मोगरा में सूचना दिया कि मेरा भाई नरेश कुमार कंवर घर में ही पंखे में फंडा बनाकर आत्महत्या कर लिया है, जिस सूचना पर थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने थाने से पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी, जहां मर्ग क्रमांक 38/2025 कायम कर शव को नीचे उतार पंचनामा कर शव को पीएम करा परिजन को शौप दी।

मृतक का भाई दिनेश कुमार कंवर पिता स्व. रामप्रताप कंवर हमराह ग्राम सरपंच राजकुमार कंवर ने थाना पहुंच बयान दर्ज कराया कि हम लोग ग्राम सिंघाली के गणेश विसर्जन कार्यक्रम में गए थे जहां, मेरी मां का फोन आया कि मेरा भाई नरेश कुमार कंवर उम्र 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मैं खबर पाकर फौरन अपने घर पहुंचा जहां देखा कि मेरा भाई अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मेरा भाई पिछले 5 वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था जिसका इलाज बिलासपुर सेंदरी के मनोउपचर अस्पताल में चल रहा था।

मृतक के भाई के बयान अनुसार मृतक रमेश कुमार कंवर द्वारा इससे पहले भी आत्महत्या करने का कोशिश किया गया था। मेरे भाई ने स्वयं आत्महत्या किया है, हमे किसी पर किसी तरह का कोई शक नहीं है सूचक के सूचना पर मर्ग इंटिमेशन चाक कर मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग कायम की सूचना कटघोरा एस डी एम को भेजी गई।

Exit mobile version