DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोगरा – रात होते ही बेखौफ और सक्रिय हो जाते है असामाजिक तत्व, बीती रात घर के बाहर खड़ी कार का सीसा तोड़ा…देखे पूरी खबर

बाँकी मोगरा :– थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य चौक पुराना थाना के पीछे लाइन में बीती रात किसी असामाजिक तत्व द्वारा घर के बाहर खड़ी कार का शिशा तोड़ने का मामला सामने आया है।

बाकी कॉलोनी थाना के पीछे सिविल लाइन निवासी रवि मिश्रा द्वारा 28 जुलाई को थाना पहुंच लिखित सूचना दर्ज कराई गई और घटना करने वाले अज्ञात व्यक्ति को ढूंढकर कारवाही की निवेदन की है। प्रतिदिन किं तरह मै अपने काम से वापस आकर अपनी वाहन क्रमांक सीजी 04 पी एच 0026 टाइगुन कार को अपने क्वाटर 18/1 के सामने खड़ी कर अंदर चल गया, सुबह जब अपनी गाड़ी को देखा तो पीछे का शीशा टूटा हुआ था।

रवि मिश्रा के बताए अनुसार गाड़ी का शीशा टूटा देख मेरे द्वारा आसपास के कुछ सीसीटीवी चेक किया गया है जिसमें मुझे रात लगभग 01.50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर तरफ से मुख्य चौक के तरफ आते दिखाई दे रहा है, और कुछ अज्ञात लड़के मेरे मुहल्ले में बहुत देर तक थे जिस पर मुझे संदेह है, साथ ही अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य चौक में अगर पुलिस बल गश्त पे मौजूद रहती तो शायद ये घटना नहीं घटती या उस अज्ञात व्यक्ति का पहचान हो सकता था।

बाँकी मोगरा क्षेत्र में चोरी और असामाजिक तत्वों द्वारा बदमाशी इतनी बढ़ चुकी है, जिससे ये प्रतीत होता है कि पूरा चोर गिरोह बेखौफ और बदमाश गिरोह के मन में किसी का डर नहीं है।

  • अभी कुछ दिन पहले भी मेन रोड के ठाकुर चॉल में भी एक साथ कई दुकानों में चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें राजू वेल्डिंग से पैसे के साथ साथ केबल और लोहे का समान चोरी कर लिया गया था, जिस पर अब तक किसी भी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया है”

बाकी मोगरा पुलिस प्रशासन के नज़र में शायद ये सब छोटी छोटी घटनाएं है जीसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी जाती। या फिर यूं कहे कि जिस पीड़ित का पहुंच नहीं उनको ऐसे ही घटनाओं का सामना करते रहना पड़ेगा।

छोटी घटना को अंजाम देते देते ही बड़ी वारदात तक पहुंचते है असामाजिक तत्व

वर्तमान में ऐसी छोटी छोटी कुछ चोरी की घटना का मुख्य कारण “नशे की लत” भी है जिसे पूरी करने के लिए नाबालिक लड़के ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है, किसी भी अवयस्क बालक को जगह जगह नशे के उत्पात आसानी से मिल जाते है, इसपर भी कड़ाई और कार्यवाही की आवश्यकता है।

मुख्य चौक में रात होते ही दौड़ने लगती है बिना साइलेंसर वाले बाइकर गैंग

फिलहाल देखना ये है कि आगे भी इस तरह की घटना होते रहेंगे या इनपर किसी तरह लगाम लगाए जाएंगे।

संवाददाता साबीर अंसारी

Exit mobile version