DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोगरा – सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना….देखे पूरी खबर,,।

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा – नए वर्ष के साथ साथ थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र में चोरी, लुट कांड की घटना में बहुताय मात्र में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आज दिनांक 28 जनवरी को बाँकी मोगरा साईं मोहल्ला में निवास करने वाले प्रार्थी हरिलाल सही पिता कांसीराम साहू 49 वर्ष ने लिखित शिकायत दर्ज कराई की मै 24 तारीख से अपने परिवार के साथ ग्राम गया हुआ था, आज वापस अपने क्वार्टर क्रमांक 25/05 साईं मोहल्ला में पहुंचा तो देख की घर का ताला टूटा हुआ है और मेरे घर का समान अस्त व्यस्त अतिथि में पड़ा है और मेरे कमरे में रखे नगद रकम 20,000/– किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।

सूचना के बाद थाना बाँकी मोगरा के वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने घटना को संज्ञान में लेकर शिकायत दर्ज कर जांच के लिए विवेचक नरेंद्र टेकाम को जिम्मेदारी दी है जिसने अपनी जांच शुरू कर दी है। आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे, कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों को देख गया है, अन्य पुख्ता साक्ष्य जुटाने की प्रयत्न जारी है।

क्षेत्र में बढ़ते अपराध से लोगों के मन में डर का माहौल है, लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। आए दिन लुट और चोरिया को देखते हुए लोग डरे सहमे देखे जा सकते है।

इन दिनों कच्चे उम्र के युवा नशे की लत में लीं है, जिससे चोरिया की घटना में वृद्धि हुई है, क्षेत्र में नसे की पदार्थ की बिक्री करने वाले सक्रिय है जिस वजह से युवा वर्ग के लड़कों को आसानी से नशा करने का पदार्थ मिल जाता है और वो इसके आदि हो रहे है,,। प्रशासन को नसे के कारोबारियों और इसके रोकथाम के लिए अभियान शुरू करना चाहिए और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

फिलहाल उक्त चोरी के अज्ञात चोर की पतासाजी पुलिस कर रही है, जिन्होंने प्रार्थी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोर को पुलिस हिरासत में ले लेगी।

Exit mobile version